
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने मकरोनिया की भव्य तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेमियों का उमड़ा हुजुम
सागर/21.05.2025
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाने के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राज्य भले ही अलग-अलग है लेकिन भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को सम्मान देने की भावना एक ही है। देश के हर राज्यों में तिरंगा यात्रा निकल रही है। सेना के विजय घोष के बाद हर हिंदुस्तानी जोश में है, हर तरफ भारत माता की गूंज से नीला आकाश गुंजायमान हो उठा है।
इसी अनुक्रम में नरयावली विधानसभा अंतर्गत मकरोनिया सांस्कृतिक समिति द्वारा सेना के पराक्रम और शौर्य को सम्मानित करने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता मूर्ति, मकरोनिया चौराहा से प्रारंभ तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, सेना के वीर जवानों की जय,जय हिंद, सेना के सम्मान में हम सब मैदान में,आवाज दो हम एक है … जयघोष की गूंज के साथ और बैण्ड पार्टी के देशभक्ति गीतों की ओजस्वी धुन के साथ प्रारंभ हुई। छोटे-छोटे बच्चे भी हाथों में तिरंगा लिए भारत माता का जयघोष करते दिखाई दिये
तिरंगा यात्रा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित पूर्व सैनिक, एनसीसी,स्काउट कैडेट्स,शिक्षकगण, सामाजिक,धार्मिक और व्यापारी संगठन, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने हाथों में तिरंगा थाम कर भारत माता की जय घोस से मकरोनिया अनुगुंजित हुआ।
हजारों की भीड़ ने न केवल आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया बल्कि पाकिस्तान को साफ चेतावनी देते हुए आवाज बुलंद की। सेना के पराक्रम को नमन करने के लिए तिरंगे लहरा रहे थे। भारतीय सेना के शौर्य की गाथा जन-जन तक पहुंचाने और उनके सम्मान में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
दुनिया के इतिहास में पहली बार किसी सेना ने परमाणु शक्ति संपन्न देश के हवाई ठिकानों को नष्ट किया है। हमारी जल,थल और नभ सशस्त्र सेना के आगे नतमस्तक होने के लिए सैकड़ो लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुऐ।
तिरंगा यात्रा भारत माता मूर्ति, मकरोनिया से प्रारंभ होकर शंकरगढ़ होते हुऐ रजाखेड़ी बजरिया गुजर कर पुन:भारत माता मूर्ति, मकरोनिया चौराहा वापिस हुई। जहां पर भारत माता की सामूहिक आरती की दिव्यता से सभी अभिभूत हुऐ।
मंचीय कार्यक्रम में विधायक प्रदीप लारिया ने सैनिकों को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुऐ राष्ट्रप्रेमियों का विधायक लारिया ने शाब्दिक सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह जगह पर नागरिकों, व्यापारी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान ठंडे पानी और छाछ के पैकिटों का वितरण किया गया।











