नगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता -विधायक प्रदीप लारिया

SHARE:

नगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता -विधायक लारिया

(नपा मकरोनिया अंतर्गत 47.94 लाख रु.के विकास कार्यों के भूमिपूजन,वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार,नगर विकास में महत्वपूर्ण कदम)

सागर/25.05.2025

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने नगर पालिका मकरोनिया अंतर्गत 47 लाख 94 हजार रु. की लागत से विभिन्न वार्डों में निर्मित होने वाले बी.टी. रोड एवं नाली निर्माण कार्यों के भूमिपूजन विधिवत पूजा अर्चना कर किये।

उन्होंने वार्ड क्र.- 2 में मेन रोड से प्रशांत तिवारी के घर तक व मेन रोड से पटेरिया जी के घर तक बी.टी. रोड निर्माण लागत 8.49 लाख रू., ज्योति नगर में मिश्रा जी के घर से यादव जी के घर तक बी.टी रोड निर्माण लागत 5 लाख रू. एवं वार्ड क्रमांक 6 में जैन मंदिर से पारस बाबा कलेक्शन तक बी.टी.रोड लागत 6.62 लाख रू. प्यूमा शोरूम से नरेन्द्र ठाकुर के घर तक बीटी रोड लागत 9.56 लाख रू., अशोक सेठ से भाईजान के घर तक बीटी रोड निर्माण लागत 3.38 लाख रू.एवं अभिनय श्रीवास से निर्माण जंक्शन तक एवं डॉक्टर बारोलिया से जैन साहब के घर तक सीसी नाली निर्माण कार्य लागत 14.89 लाख रु.के भूमिपूजन संपन्न किये।

इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश में विकास, सुगम आवागमन, स्वच्छ जल, बिजली और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है।

इसी क्रम में नपा मकरोनिया अंतर्गत वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह नगर विकास में महत्वपूर्ण कदम है नगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।चरणबद्ध तरीके से नगर के विकास के लिए बेहतर प्रयास कर रहे है। जन आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा

उन्होंने आगे कहा कि निर्माण ऐजेंसियों को उनको सौपें गये निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किए गए वादे के अनुसार क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं रहने दी जाएगी। आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण में पूरा-पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि सड़के निर्माण के बाद लंबे समय तक चले। क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। मेरा प्रथम कर्तव्य है कि क्षेत्र के विकास लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करूं। विकास के काम में कोई कमी नहीं रखेंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम के उपरांत विधायक लारिया ने बूथ क्र.- 171, नेहानगर में प्रधानमंत्री जी के “मन की बात” कार्यक्रम को समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ श्रवण किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मकरोनिया, नपा अध्यक्ष, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन शामिल हुऐ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें