
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न माही मिश्रा व मानसी नायगावकर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
सांसद लता वानखेड़े,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
सागर! भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती पर 10 दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! प्रतियोगिता चकराघाट स्थित नवग्रह मंदिर परिसर में संपन्न हुई प्रतियोगिता दो समूह “अ” में आयु 10 से 20 वर्ष और “ब 20 से अधिक वर्ष” निर्धारित रहीं दोनों समूह से कुल 95 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया!
प्रतियोगिता में 1 घंटे का समय निर्धारित किया था जिसमें प्रतिभागियों लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के मनभावन चित्र उकेरे निर्णायक मंडल में शामिल श्रीमती सुचेता दुबे, स्वाति हल्वे,दिव्या नायक ने विजेताओं की घोषणा की जिसमें समूह “अ” प्रथम स्थान माही मिश्रा,द्वितीय स्थान संस्कृति विश्वकर्मा तृतीय स्थान नितिन रैकवार ने प्राप्त किया। समूह “ब” मैं प्रथम स्थान मानसी नायगावकर, द्वितीय स्थान जिया अग्रवाल,तृतीय स्थान वैशाली आचवल ने प्राप्त किया।जिन्हें सांसद लता वानखेड़े,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, समाज सेविका अनुश्री जैन एवं सुखदेव मिश्रा ने मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए! कार्यक्रम के दौरान अतिथियों लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के प्रेरक जीवन दर्शन पर चर्चा की! कार्यक्रम का संचालन आलोक केशरवानी ने किया आभार रामेश्वर नामदेव ने व्यक्त किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत सोमवार 26 मई को शाम 05 बजे से चकराघाट स्थित देवालयों मैं साफ़ सफाई व शाम 7 बजे से गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम के लिए प्रभारी जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया व मनीष चौबे को बनाया गया है!
कार्यक्रम में शैलेष केशरवानी,अमित कछवाहा,जगन्नाथ गुरैया,लक्ष्मण सिंह,विक्रम सोनी,निकेश गुप्ता,सुषमा यादव,सविता साहू, नीलम अहिरवार,आलोक केशरवानी,याकृति जड़िया,ज्योति यादव,सतीश जैन,श्रीकांत जैन अंशिका भुर्जी,यस्वी दुबे,धरणी हलवे,दीक्षा सेन,शिवानी रैकवार,शिवानी मुखारया,अमित बैसखिया,अंशुल हर्शे,विक्रम सोनी बालकिशन सोनी,मनीष चौबे, विकास केशरवानी, अंशुल परिहार, नमन समैया, मेघा दुबे अमित बैसाखिय,सुदर्शनी शुक्ला,प्रासुक जैन सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











