पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने शोक संतृप्त परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त की

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने शोक संतृप्त परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त की

विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कावरे ने अपने सागर प्रवास के दौरान पूर्व पार्षद भैयन पटेल के भतीजों तथा डॉ एस के सिंह के सुपुत्र तथा नगर निगम पार्षद शैलेंद्र ठाकुर के भतीजे अंकुर सिंह “अन्नी” के असमय निधन पर उनके परिवारों में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
कांग्रेस नेत्री हिना कावरे ने मनोरमा कॉलोनी स्थित डॉ एसके सिंह के निवास पर पहुंचकर दिवंगत अन्नी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिवार के बीच बैठकर संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व पार्षद भैयन पटेल के भगवानगंज स्थित निवास पर पहुंचकर पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए उनके दो भतीजो हेमंत व नीतीश पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान प्रमुख रूप से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी पूर्व विधायक सुनील जैन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक जिला प्रवक्ता अवधेश तोमर आशीष ज्योतिषी शैलेंद्र तोमर शाहरुख खान रिंकू हीरालाल चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More