वैदिक वाटिका मकरोनिया में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या के त्रि जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित सुशासन पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न


वैदिक वाटिका मकरोनिया में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या के त्रि जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित सुशासन पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न
सत्ता का लक्ष्य सेवा है- सांसद
सागर 27 मई 2025/वैदिक वाटिका मकरोनिया में लोकमाता देवी अहिल्या होल्कर की त्रिशताब्दी वर्ष पर आयोजित सुशासन पर चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरा सिंह राजपूत उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष  श्याम तिवारी ने की अतिथि के रूप सागर महापौर  संगीता सुशील तिवारी,  अनुश्री जैन,  प्रतिभा तिवारी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  संध्या भार्गव,  मेघा दुबे ,निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार कार्यक्रम के संयोजक  सुखदेव मिश्र , पूर्व जिला अध्यक्ष हरि राम सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष  अंकित तिवारी, सहित जनपद अध्यक्ष, सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और अन्य राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप देवी अहिल्याबाई होल्कर को नमन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने उनके किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि 300 साल पहले जब कोई सुविधा के साधन नहीं थे तब भी उन्होंने मंदिरों और मार्गों का निर्माण कराया वह छोटे से परिवार में जन्मी परंतु आगे चलकर होलकर साम्राज्य की महारानी बनी उनके कौशल और प्रतिभा से उस समय के आक्रांता और राजा डरते थे उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी लगातार काम कर रहे हैं, और आपरेशन सिंदूर चलाकर जिन आतंकवादियों ने हमारी बहनों के मांग के सिंदूर को उजाडा था उन्हें घर में घुसकर सबक सिखाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष  श्याम तिवारी ने महारानी अहिल्यादेवी को नारी शक्ति की प्रतीक बताते हुए कहा कि उनकी त्रिजन्म शताब्दी पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ताकि हम उनसे प्रेरणा ले और उनके बताए हुए मार्ग पर चलें उन्होंने कहा कि 17वीं शताब्दी में आक्रांता थे पर वह किसी से डरी नहीं और उन्होंने चुनौतियों का सामना किया लोक कल्याण के लिए किए गए उनके कार्य भी स्मरणीय है इसलिए हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर सशक्त बन सकते हैं वह कठिनाइयों से घबराती नहीं बल्कि उन पर विजय हासिल करती थी, और जनता का विश्वास हमेशा उनके साथ रहता था इसलिए जनप्रतिनिधि भी सबका विश्वास जीतकर जिम्मेवारी और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें।
मुख्य वक्ता के रूप में अपने ओजस्वी भाषण में सांसद डॉ लता वानखेड़े ने माता अहिल्यादेवी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जिनकी आज हम 300 जन्म जयंती पूरे देश में धूमधाम से मना रहे हैं क्योंकि वर्तमान समय में उनकी जयंती मनाना बहुत प्रासंगिक कार्य है क्योंकि उन्होंने हम सबको जो शिक्षा , आदर्श, और संस्कार दिए हैं, इसलिए लोक माता अहिल्यादेवी से बचपन से बहुत प्रभावित थीऔर हम उनके कर कमलो पर चलकर सुशासन दे सकते हैं उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौड़ी ग्राम पंचायत में हुआ था मुझे उस गांव में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, उन्होंने कहा कि माता अहिल्यादेवी के जीवन में बहुत परेशानी आई परंतु उन्होंने उनसे कभी हार नहीं मानी और चट्टान की तरह उनका मुकाबला किया और परेशानियों पर विजय पाई एक अंग्रेज लेखक ने कहा था कि 18 वीं सदी में अहिल्याबाई का शासन अच्छा शासन है, उन्होंने शासन चलाने के पांच मूल मंत्र दिए जो आज भी शासन चलाने के लिए बेहद जरूरी है जिसमे पहला संवाद से शासन यानी वह रोज दरबार लगाकर जनता की तकलीफों को सुनती थी और उनका निराकरण करती थी दूसरा पारदर्शी शासन यानी वह स्वयं सेवक बनाकर शासन चलाया करती थी तीसरा न्याय इस काम में वह किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करती थी चौथा सूझबूझ और पांचवां सुशासन उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धामों में काम करवाया, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी उन्होंने कुऐ, तालाब खुदवाये, सड़क के किनारे पेड़ लगवाए इस प्रकार उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया इसलिए जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए यह बात जितनी सार्थक उस वक्त थी उतनी आज भी है और उन्हीं के विचारों को धरातल पर उतरने का काम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया और महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी आज देश में 3 करोड़ लखपति दीदी है क्योंकि वह जानते हैं कि महिला के सशक्त होने से हमारा देश सशक्त होगा इसलिए अहिल्यादेवी के प्रयास और बताए गए मार्ग आज भी प्रासंगिक है।
महापौर  संगीता सुशील तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्या देवी ने शांति सुरक्षा और सुशासन को अपना प्रशासन का आधार बनाया उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति से शिक्षा सुलभ हुई है गरीब कल्याण योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के माध्यम से किये जा रहे प्रयासों से हमारा देश एक स्वस्थ शिक्षित और सुरक्षित भारत के सपने को पूरा कर रहा है।
कार्यक्रम को त्रिशताब्दी समारोह आयोजन समिति के जिला संयोजक श्री सुखदेव मिश्र ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता श्री उमेश सिंह केवलारी ने किया

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि दस दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत बुधवार 28 मई को शाम 04 बजे विशाल महिला वाहन रैली का आयोजन किया गया है! कार्यक्रम प्रभारी पार्षद रोमा हसानी,नेहा जैन एवं रेणु कठल सागर की सभी मातृ शक्ति व बहिनों से वाहन रैली में शामिल होने का आग्रह किया है वाहन रैली चकराघाट से प्रारम्भ होगी जो कॉरीडोर होते हुए पं.पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचेगी! इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  रामेश्वर नामदेव  नितेश गुप्ता, जयंती मौर्य कविता लारिया ,शुभ लोधी लता सिकरवार ,मीनाक्षी दुबे, देवेंद्र गुरु ,अर्पणा यादव सहित बड़ी संख्या ने महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Comment

Read More