विधायक लारिया के निरंतर प्रयासों से जरूआखेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन निर्माण हेतु 1करोड़ 43 लाख रू.राशि स्वीकृत

SHARE:

विधायक लारिया के निरंतर प्रयासों से जरूआखेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन निर्माण हेतु 1करोड़ 43 लाख रू.राशि स्वीकृत

सागर/03.06.2025

नरयावली विधानसभा के ग्राम जरूआखेड़ा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अत्यंत जर्जर अवस्था में संचालित था। क्षेत्रीय विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने क्षेत्र के व्यापक लोक हितों को दृष्टिगत रखते हुऐ अपने निरंतर प्रयासों से इस केंद्र के नवीन भवन निर्माण के लिए शासन से 1 करोड़ 43 लाख रू.की राशि स्वीकृत कराई। अब नरयावली विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में एक और उपलब्धि का इजाफा हुआ है।

पीएचसी केंद्र बनने से मरीजों के लिए सुगमता व रेफरल सिस्टम बेहतर होगा और आसपास के ग्रामों के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सर्वसुविधायुक्त अस्पताल में एक पोर्च, प्रवेश हाल, रिसेप्शन रूम, डॉक्टर ओपीडी रूम, एक्सरे रूम, परीक्षण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, ऑपरेशन थिएटर, नर्स ड्यूटी रूम, दवा वितरण कक्ष, पेशेंट प्रिपरेशन रूम, मरीज भर्ती हॉल 2 तथा लेडीज एवं जेंट्स के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण किया जाएगा

विधायक लारिया ने आमजन को उपलब्ध हो रही गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार माना है।

क्षेत्रवासियों ने जरुआखेड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत कराने पर विधायक लारिया का धन्यवाद ज्ञापित कर हर्ष व्यक्त किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें