
देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा नेतृत्व मिला,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की जीत -विधायक लारिया
सागर/18.06.2025
भाजपा 9 जून से “संकल्प से सिद्धि तक” विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा प्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता देशभर में केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां को आमजन तक पहुंचा रहे हैं।
इसी क्रम में नरयावली विधानसभा के सागर ग्रामीण मंडल द्वारा मंडी रोड स्थित ठाकुर बाबा मंदिर प्रांगण में एवं सदर मंडल द्वारा केशरवानी धर्मशाला, सदर में “संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। जिसमें नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि मौजूद हुऐ। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,आमजन एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई।
इस अवसर पर विधायक इंजी. लारिया ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा नेतृत्व मिला है। सरकार ने हर व्यक्ति और हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि 2014 से पहले अधिकतर सरकारों में कांग्रेस का नेतृत्व रहा है। देश की आजादी के बाद पहली बार नरेन्द्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा सरकार देश में पारदर्शिता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों की पर्याय बन गई है। उन्होंने मोदी सरकार की दो बड़ी उपलब्धियां का जिक्र किया। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना और राम मंदिर का निर्माण।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन में प्रगति की है। लारिया ने कहा कि इन योजनाओं ने गरीबों का जीवन बेहतर बनाया है। साथ ही ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है। भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। मोदी सरकार इन 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास,सबका प्रयास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है। इन 11 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है। देश में 11 साल पहले तुष्टीकरण व समाज को खंड-खंड करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखना राजनीतिक संस्कृति का तरीका बन गया था लेकिन 2014 के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई। हम जो काम कर रहे हैं उसे जनता के सामने रखें यह रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि 25 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान केंद्र की उपलब्धियां को जन-जन तक कार्यकार्ता पहुंचाएं।











