बाबा श्याम की भक्ति में डूबे भक्त, 400 किमी की पैदल यात्रा कर पहुंचे देवरी कलां

महाराष्ट्र से राजस्थान के लिए निकले भक्त, 5 अगस्त तक पहुंचेंगे खाटू श्याम

देवरी खाटू श्याम समिति ने किया भव्य स्वागत, जगह-जगह आरती और जयकारे

देवरी कलां।हारे के सहारे बाबा श्याम के प्रति कोई भी भक्त सच्चा प्रेम और आस्था रखे, तो हर कठिन राह आसान हो जाती है। बाबा श्याम के भक्ति महाराष्ट्र गोंदिया से 3 जुलाई से निरंतर लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय करके बाबा के भक्त पैदल यात्रा कर रहे हैं जिसमें कुणाल पाण्डेय गोदिया, भगवताचार्य पं.मुरली चौबे जी वारासिवनी बालाघाट
लकेश कुशरामें
कपिल पारधी,रीतेश पाठक,अमित चौहान है। देवरी खाटू श्याम समिति के सदस्य ने नगर के हाई स्कूल माता मंदिर पर सभी पैदल यात्रियों का स्वागत किया एवं नगर भ्रमण कर जगह-जगह स्वागत हुआ एवं बाबा की आरती की गई। यात्रा 5 अगस्त तक श्री खाटू श्याम राजस्थान तक पहुंच जाएगी।हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज गया। छोटे बड़े सभी बाबा खाटू श्याम के जयकारा लगाते यात्रा में चल रहे थे। बाबा खाटूश्याम की निशान यात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। स्वागत करने वालों में नितिन ठाकुर राहुल विश्वकर्मा मोना ठाकुर ,आदि श्रीवास्तव, अमन ठाकुर, नैतिक ठाकुर,पीयूष ठाकुर,अभय ठाकुर, सूर्या,छोटू यादव हिमांशु ठाकुर लक्ष्य ,धैर्य , कान्हा ध्रुव आदि सदस्य रहे।

Leave a Comment

Read More