कलेक्टर ने किया खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण, किसान भाइयों से की चर्चा

SHARE:

कलेक्टर ने किया खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण, किसान भाइयों से की चर्चा

कलेक्टर  संदीप जी आर ने आज सिहोरा पहुंचकर खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया एवं मौके पर मौजूद किसान भाइयों से चर्चा की। उन्होंने किसान भाइयों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं उनके निराकरण के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आप सभी की सुविधा के लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए जा रहे हैं और आप लोग परेशान न हो सभी को खाद, उर्वरक प्राप्त होगा। उन्होंने किसान भाइयों की परेशानी को देखते हुए सभी खाद वितरण केन्द्रों पर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती भी की है। उन्होंने निर्देश दिए की सभी खाद वितरण केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए जिसमें बारिश से बचाव के लिए छांव की व्यवस्था की जावे और शुद्ध पेयजल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी किसान भाई आराम से खाद प्राप्त करें सभी को खाद प्रदान की जाएगी। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद उपलब्धता की जानकारी किसान भाइयों तक पहुंचे इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किया जावे जिससे कि किसान भाई परेशान न हो।

कलेक्टर ने समस्त किसान भाइयों से अपील भी की कि आप सभी प्राकृतिक खेती को अपनाएं जिससे आपकी आय भी बढ़ेगी और फसल उत्पादन भी बढ़ेगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें