
आचार्य कल्याण संघ मध्यप्रदेश विभाग की बैठक संपन्न: नई कार्यकारिणी का गठन
विद्याभारती से सेवा निवृत्त पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं, प्राचार्यों, प्रधानाचार्यों, आचार्यों, लिपिकों और सेवकों के लिए आचार्य कल्याण संघ मध्यप्रदेश के विभाग सागर की बैठक ज्ञान गंगा हायर सेकेंडरी स्कूल मानस नगर में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विचार-विमर्श किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी:
- संरक्षक: विजय जैन
- अध्यक्ष: वीर सिंह ठाकुर
- उपाध्यक्ष: सुखराम नामदेव और रमेश साहू
- सचिव: सुन्दर सिंह ठाकुर
- सहसचिव: गोविंद सिंह राजपूत और महेश मिश्रा
- कोषाध्यक्ष: हरि सिंह ठाकुर
- प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी: प्रमोद सिंह ठाकुर और महेंद्र द्विवेदी
- सदस्य: नवल यादव, बाबूलाल साहू, रणवीर सिंह ठाकुर, रामबाबू पाराशर, विजय भाई विश्वकर्मा, मुकेश दुबे, तुलसीराम राठौर, प्यारेलाल प्रजापति और श्रीमती शकुन जैन
बैठक में सागर, दमोह, जबेरा, रहली और बंडा से आचार्य बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने और सेवा निवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए चर्चा की गई। [1]
Post Views: 228











