विधायक प्रदीप लारिया ने नपा मकरोनिया अंतर्गत प्रगतिरत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली

विधायक लारिया ने नपा मकरोनिया अंतर्गत प्रगतिरत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली

सागर/19.07.2025

शनिवार को नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में एवं नपा अध्यक्ष मिहिलाल की विशेष उपस्थिति में नगर पालिका मकरोनिया अंतर्गत प्रगतिरत् विकास कार्यों की समीक्षा बैठक नपा सभाकक्ष में आयोजित की गई। विधायक लारिया ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर विशेष चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में लव-कुश मंदिर एवं सामुदायिक भवन निर्माण,शबरी सरोवर झील के पुनरूद्धार कार्य, मकरोनिया चौराहा सौन्दर्यीकरण, भारत माता के पास चौपाटी निर्माण, रिलायंस ट्रेंड्स शोरूम के पास चौपाटी निर्माण एवं शौचालय निर्माण कार्य, वार्ड क्र.-4, गंभीरिया में इंडोर स्टेडियम एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य सहित नपा क्षेत्र में विभिन्न वार्डों स्थानों पर नाला निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, टीन सेट एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कार्य, पार्क निर्माण, बीटी रोड, सीसी रोड,आरसीसी नाली निर्माण, रिटर्निंग बाल निर्माण, समुदाय भवन निर्माण सहित आवश्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

विधायक लारिया ने संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

विधायक लारिया ने समीक्षा बैठक के दौरान अमृत 2.0 योजनान्तर्गत निकाय क्षेत्रान्तर्गत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने के साथ ही नपा क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने संबंधितों को निर्देशित किया।

बैठक में विभाग के सभापति, पार्षदगण, मकरोनिया मंडल अध्यक्ष, नपा सीएमओ, इंजीनियर्स सहित नपा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More