
विधायक लारिया ने लव कुश मंदिर निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
सागर/20.07.2025
रविवार को नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने नगर पालिका मकरोनिया अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड नं.-1, सेमराबाग में निर्माणाधीन भगवान लव-कुश जी के भव्य मंदिर निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष मिहिलाल, प्रभुदयाल पटेल, पार्षद कमलेश पटेल, राजा रिछारिया, मुकेश पटेल,जितेंद्र खटीक, निशांत आठिया, नरेंद्र तिवारी, विजय पटैल,बाबूलाल रोहित, सुकुमल जैन,छत्रपाल सिंह जाट, अंकित श्रीवास्तव, गणेश सोनकर, भगवानदास मासाब, राजकुमार पटेल, कन्हैयालाल पटेल,एड. धोकल पटेल,जगदीश मौर्य,नपा इंजीनियर्स वर्षा साहू एवं सत्यम देवलिया मौजूद रहे।
Post Views: 155











