नहीं, शिक्षा चुनें — यही है उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद।”सागर पुलिस — संकल्प, सेवा, सुरक्षा

नहीं, शिक्षा चुनें — यही है उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद।”
सागर पुलिस — संकल्प, सेवा, सुरक्षा

रंगोली के रंगों से बिखेरा नशामुक्ति का संदेश

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत केसली स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन

थाना प्रभारी  हरिराम मानकर की अभिनव पहल को मिली विद्यार्थियों से जबरदस्त सहभागिता

देवरी कला/ नशे से दूरी है जरूरी” विशेष जन-जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना केसली द्वारा एक सृजनात्मक और प्रेरक पहल करते हुए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसली में रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य केवल संदेश देना नहीं, बल्कि छात्राओं को रचनात्मकता के ज़रिए समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनाना भी था। विद्यालय परिसर में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता एवं संकल्प के रंगों से नशा विरोधी संदेशों को जमीन पर साकार किया।
रंगोलियों में उकेरे गए संदेश जैसे –
“नशा नहीं, शिक्षा अपनाएं”
“नशा करेगा विनाश, शिक्षा लाएगी विकास”
ने उपस्थित जनसमूह को गहरे रूप से प्रभावित किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी केसली  हरिराम मानकर द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। यह आयोजन न केवल एक जागरूकता कार्यक्रम था, बल्कि नशामुक्त समाज की दिशा में एक सशक्त और प्रभावशाली कदम भी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में यह भी घोषित किया गया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं की टीम प्रथम-स्थानश्रेया कटारे भूमिका दीक्षित रानी लोधी गौरी प्रजापति दीक्षा साहू द्वितीय स्थान लक्ष्मी पटेल प्रार्थना बंसल सोनाली जोगी दीपिका जोगी वैशाली राय नंदनी अहिरवार रिचा दांगी ऐश्वर्या पाण्डेय तृतीय स्थान अदिति साहू नैनसी शुक्ला राखी पटेल नंदनी साहू शिवानी यादव निशा राय निधि चढ़ार को सम्मानित किया गया जिससे अन्य विद्यार्थी भी इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों।
इस प्रेरणास्पद आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, थाना केसली का पुलिस बल एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
केसली थाना प्रभारी श्री हरिराम मानकर द्वारा यह पहल एक उदाहरण बन सकती है, कि कैसे सृजनात्मकता और पुलिस-जन सहभागिता के माध्यम से नशे जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रभावशाली अभियान चलाया जा सकता है।
यह कार्यक्रम सागर पुलिस के “संकल्प, सेवा, सुरक्षा” के मूल मंत्र को मूल्य और मानवीय दृष्टिकोण से जोड़ता है।
बच्चियों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी जागरूक है और सामाजिक बदलाव की दिशा में अग्रसर है।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव उइके, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिंहा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, तथा थाना प्रभारी केसली के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Read More