
विधायक लारिया ने तिंसुआ में 11 लाख राशि से भव्य एवं दिव्य हनुमान मंदिर की आधारशिला रखी
सागर/21.07.2025
नरयावली विधानसभा के नगर परिषद कर्रापुर अंतर्गत वार्ड क्र.-1, महात्मा गांधी वार्ड, तिंसुआ में हर्ष, आनंद एवं उत्सव के माहौल में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने श्रावण मास के सोमवार के शुभ अवसर पर 11 लाख रू. की राशि से निर्मित होने वाले देव हनुमान मंदिर निर्माण का पूजा अर्चना कराकर भूमिपूजन किया।
ज्ञातव्य हो कि तिंसुआ में विगत दिनों पेड़ की डाल गिर जाने से क्षेत्र के असीम आस्था के केंद्र प्राचीन हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षेत्रवासियों ने इस प्राचीन मंदिर से जुड़ी भावनाओं, संवेदनाओं एवं आस्था के चलते इसका निर्माण कराने का अनुरोध विधायक लारिया से किया था। विधायक लारिया ने क्षेत्रवासियों से मंदिर निर्माण के लिए आश्वासन दिया था। आज इस मंदिर की आधारशिला रखकर विधायक लारिया ने क्षेत्रवासियों से किये वचन को निभाया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि यह मंदिर निर्माण सामान्य निर्माण नहीं है, यह जनभावनाओं के आदर का अनूठा उदाहरण है। ईश्वर हमारे आराध्य है, हमारी प्राण वायु है, हमारे प्रेरणापुंज है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर एवं सदमार्ग पर ले जाते है। इस भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने पर विधायक लारिया की सहृदयता के लिए आभार व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष,पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।











