वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच रामघाट पर हुआ भगवान का पूजन अर्चन

SHARE:

वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच रामघाट पर हुआ भगवान का पूजन अर्चन

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की दूसरी सवारी के दौरान क्षिप्रा नदी के तट पर भगवान श्री महाकालेश्वर के चंद्रमोलेश्वर स्वरुप में पालकी पहुंचने के बाद क्षिप्रा नदी के जल से उनका पूजन अर्चन किया । उल्लेखनीय है कि भगवान श्री महाकालेश्वर की दूसरी सवारी के दौरान मुख्यमंत्री की मंशानुरूप रामघाट पर पुलिस बैंड के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई । इस दौरान उड़ीसा के जनजातीय कलाकारों के दल के द्वारा शंख हवनी नृत्य और छत्तीसगढ़ के जनजातीय कलाकारों के द्वारा पंथि नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई ।
इसके पश्चात विधिवत भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन अर्चन संपन्न करवाया गया और भगवान श्री महाकालेश्वर की आरती की गई ।आरती के पश्चात भगवान श्री चंद्रमोलेश्वर स्वरुप में भक्तों का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले । इस दौरान भक्तजन बड़ी संख्या में सवारी में सम्मिलित हुए ।
मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन अर्चन कर प्रदेश की सुख समृद्धि और विकास की कामना की ।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ,प्रभारी मंत्री  गौतम टेटवाल , नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ,विधायक श अनिल जैन कालुहेडा ,महापौर श्री मुकेश टटवाल ,  संजय अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें