सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य की जानकारी लेने बीएमसी पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सागर दिनांक 28 नवम्बर 2023: नर्मदा स्नान हेतु बरमान जा रहे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटंगी के श्रद्धालु सड़क दुर्घटना में घायल होने पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में इलाजरत हैं। दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई थी। दुख की इस घड़ी में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडव्होकेट अर्जुन पटेल एवं कुशवाहा समाजजनों के साथ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पहुंचे एवं घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने संबंधित मेडिकल स्टाफ को उचित इलाज के निर्देश देते हुए कहा कि घायलों के इलाज में कोई कोताही ना बरती जाए, उन्होंने कहा की सुरखी विधानसभा मेरा परिवार है घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं आने दूंगा। श्री राजपूत ने दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान कुशवाहा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रघुवीर बाबू, आर एस पटेल, शिवराज पटेल, महेश पटेल, श्रीमती राजकुमारी पटेल, श्रीमती पुष्पा पटेल भी साथ में थे ।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें