संस्कृति, धर्म हमें जीवन में आगे बढ़ा सकता है, धर्म के मार्ग पर चलकर ही सुख शांति आ सकती हैः श्री भूपेंद्र सिंह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खिमलासा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खिमलासा में आयोजित होने वाले 151 कुंडीय श्री राम महायज्ञ के लिए वैदिक रीति रिवाज धर्म ध्वज का पूजन कर आरोहण किया। लोधी क्षत्रिय महासभा द्वारा इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जब भी कोई शुभ कार्य करना होता है या कोई अच्छा लक्ष्य प्राप्त करना होता है तो हमारे धर्म में हमेशा यज्ञ की परंपरा रही है। यज्ञ के माध्यम से हम सब ईश्वर तक, भगवान तक अपनी प्रार्थना पहुंचाते हैं और इसीलिए भगवान श्री राम ने भी जब लंका पर विजय प्राप्त करना थी, तब भगवान श्रीराम ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर, भगवान शिव को प्रसन्न करने, विजय का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रूद्र अभिषेक और यज्ञ श्रीराम जी ने किया था, इसके बाद ही वे लंका पर विजय प्राप्त कर पाए।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति में यज्ञों का हमेशा जो महत्व है वह हम सब जानते, समझते हैं और इसलिए किसी भी समाज, व्यक्ति के लिए यज्ञ का विशेष महत्व होता है। समाज और व्यक्ति सुखी तभी रह सकता है, जब वह धर्म के मार्ग पर चले। जो भी अधर्म के मार्ग पर चलता है, उसका हश्र बुरा ही होता है। हमारे यहां हमेशा धर्म की विजय हुई है। धर्म के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति आगे बढ़ पाता है। जब इस तरह के आयोजन होते हैं तो निश्चित रूप से पूरी समाज, क्षेत्र को उसका लाभ मिलता है। लोधी क्षत्रिय समाज और यहां मौजूद सभी धार्मिंक श्रद्धालुओं को मैं धन्यवाद देता हूं कि आप सभी यज्ञ के पुण्य का काम कर रहे हैं। मैं बता दूं कि मन और आत्मा में शांति में प्राप्त करने का धर्म के अलावा कोई अन्य साधन नहीं हैं। हम कितने भी तनाव, परेशानी में रहे तो मंदिर में जाकर भगवान की प्रार्थना करने से मन और आत्मा को शांति प्राप्त होती है।

मंत्री श्री भूपेंद्र भैया ने कहा कि हमारे जीवन में हमें यदि सुखी रहना है, तनाव मुक्त रहना है तो हमें धर्म के मार्ग पर चलना होगा। हम सब को हमेशा ईश्वरवादी होना चाहिए। मंत्री श्री सिंह ने इस मौके पर एक राजा की कहानी का उदाहरण देकर धर्म और ईश्वर कृपा की बात बताई। उन्होंने कहा कि चाहे सुख हो या दुख हो, ईश्वर पर हमेशा हमारा विश्वास होना चाहिए। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भजन में हम गाते हैं कि करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है…हमें भ्रम होता है कि हम कर रहे हैं, लेकिन करता तो ईश्वर ही है। हमें मन में यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई देख रहा हो या न देख रहा हो, लेकिन ऊपर वाला जरूर देख रहा है। यदि यह भाव मन में आ गया तो फिर हम गलत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपने बच्चों में धर्म और संस्कृति के संस्कार डालने चाहिए। बच्चों को सुबह उठकर भगवान को प्रणाम करना, माता-पिता के पैर छूना के संस्कार डालने चाहिए। अधर्म के मार्ग पर चलकर कभी सुख शांति नहीं आ सकती। खिमलासा में महायज्ञ के रूप में धर्म का अच्छा काम हो रहा है, इसको मिलकर सभी लोग अच्छे से मिलकर संपन्न करें। यज्ञनारायण भगवान के इस यज्ञ में सब अपनी-अपनी आहुति दें। ईश्वर का हम सबको आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

यह रहे उपस्थित

पूजन कार्यक्रम के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के अलावा परम पूज्य श्री गोहर वाले महंतजी, मड़ियामाफी वाले महंतजी, श्री शालीन सिंह सहित महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने संबोधित किया। इस मौके पर श्री विश्वनाथ सिंह लोधी बांदरी नगर पालिका अध्यक्ष, श्री राजेंद्र सिंह लोधी रामछायरी, श्री सुर्जन सिंह डबडेरा, श्री हीरा सिंह रामछायरी, श्री महेंद्र चौबे, श्री जगदीश सिंह बुरहानपुरा, श्री चित्तर सिंह बसाहारी, श्री बलवीर सिंह लोधी, अतुल मोथे लहटवास, रामबाबू पथरिया, बलराम सिंह जगरई,  महेश लोधी खैरा, श्री आशीष सिंह बनखिरिया,  बलवंत सिंह सिमरिया, श्री रामकुमार खरैरा, तखत सिंह, कीरत सिंह ललितपुर, राजकुमार मासाब खिमलासा,  धीरज सिंह बीना,  पूरन सिंह खिमलासा सहित लोधी क्षत्रिय महासभा के सदस्य,  राम महायज्ञ समिति के सदस्य व आम नागरिक मौजूद थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें