नपा मकरोनिया में वृहद स्वच्छता अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर विधायक प्रदीप लारिया ने ली तैयारी बैठक

नपा मकरोनिया में वृहद स्वच्छता अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर विधायक लारिया ने ली तैयारी बैठक

( सामाजिक सहभागिता, संकल्प एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से स्वच्छता का होगा लक्ष्य तय, स्वच्छता दूतों का किया आह्वान)

सागर/23.07.2025

नपा मकरोनिया में वृहद स्वच्छता अभियान को लेकर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने बुधवार को विधायक कार्यालय रजाखेड़ी में पाषर्दगण, नपा अधिकारी -कर्मचारी, भाजपा प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित कर स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने की सशक्त पहल की। उन्होंने नपा मकरोनिया के समस्त वार्डों में स्वच्छता अभियान को जन अभियान बनाने के लिए स्वच्छता दूत बनने की बात की।

इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि सामाजिक सहभागिता, संकल्प एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से स्वच्छता का लक्ष्य तय किया जा सकता है। यह अभियान नहीं है, यह हमारा दैनिक स्वभाव है। इसको कार्यक्रम के रूप में नहीं अभियान के रूप में सतत् जारी रखना होगा। चाहे हमारा घर हो, हमारा नगर हो, चाहे देश हो, स्वच्छ एवं सुंदर होना चाहिए। हम सब मिलकर महात्मा गांधी जी पदचिन्हों पर चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों को साकार कर स्वच्छता की उत्कृष्ट एवं अनूठी मिसाल प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने स्वच्छता दूत बनकर अभियान का अभिन्न हिस्सा बनने का आह्वान किया।

नपा मकरोनिया में यह स्वच्छता अभियान 25 जुलाई से वार्ड क्र.-1 से प्रारंभ होकर 13 अगस्त तक वार्ड क्र-9 तक निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान को सामाजिक सहभागिता से भी जोड़ा गया है। दिन प्रति दिन हर वार्ड में श्रेष्ठ कार्य होने का प्रयास किया जाऐगा।

Leave a Comment

Read More