मध्य प्रदेश विधानसभा में उठा सागर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज का मामला… फर्जी वरिष्ठता से बनीं प्राचार्य, एफडी तोड़कर खाता खोला

मध्य प्रदेश विधानसभा में उठा सागर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज का मामला… फर्जी वरिष्ठता से बनीं प्राचार्य, एफडी तोड़कर खाता खोला, सामान्य वर्ग के पद पर ओबीसी की नियुक्ति की… अतिरिक्त संचालक ने जांच समिति गठित की…

वो ओ — सागर के पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में कथित प्रोफेसर सरोज गुप्ता ने उच्च शिक्षा विभाग को वरिष्ठता सूची की जानकारी गलत देकर प्राचार्य का पद हासिल किया। इसके बाद कॉलेज की सरकारी बैंक में बनी एफडी को विभाग की अनुमति के बगैर तोड़कर प्राइवेट बैंक में चालू खाता खुलवा लिया। इतना ही नहीं कॉलेज में सामान्य वर्ग के लिए खाली पद पर ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी की अनुकंपा नियुक्त कर दी गई… मामला सामने आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए… जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई गई… कमेटी ने मुख्य चार बिंदुओं पर जांच कर प्रतिवेदन शासन को भेज दिया है। जिसमें कई अनियमितताएं सामने आई हैं। अब जांच प्रतिवेदन के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा… दरअसल, सागर के गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में पदस्थ हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सरोज गुप्ता ने प्राचार्य बनने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी कर वरिष्ठता की सूची ही बदल दी। उन्होंने वरिष्ठता सूची भेजते समय कॉलेज में वरिष्ठता क्रम में स्वयं को दूसरे स्थान पर रखा। जबकि, हकीकत में वह वरिष्ठता के क्रम में 5 स्थान पर थी।

Leave a Comment

Read More