
वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप के समर्थन में कांग्रेस का आक्रोश — शहर में कैंडल मार्च
सागर /14 अगस्त।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा कांग्रेस कार्यालय गौर मूर्ति से कटरा स्थित जय स्तम्भ तक भाजपा की केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए “वोट चोर- गद्दी छोड़ “केंडल मार्च निकाला।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचोरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की मुख्य सड़कों पर कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
यह कैंडल मार्च, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप — “देश में सत्ता के संरक्षण में लोकतंत्र की हत्या और वोट चोरी” — के समर्थन में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष राजकुमार पचोरी ने कहा कि चुनाव आयोग, जो संविधान का प्रहरी है, वह अब सत्ता के इशारों पर कठपुतली की तरह काम कर रहा है। जनता का वोट चुराकर लोकतंत्र की आत्मा को रौंदा जा रहा है। यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकारों पर हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह वोट चोरी और जनादेश की लूट बंद नहीं हुई, तो कांग्रेस सड़क से संसद तक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
कैंडल मार्च में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ — वोट चोरी बंद करो” और “चुनाव आयोग हो निष्पक्ष” जैसे नारे लगाकर माहौल गूंजा दिया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि भाजपा जनता के बीच में जन आधार खो चुकी है पिछले चुनावो में वोट चोरी की दम पर सरकार बनी है।कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा और सत्ता के इस काले खेल को जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा।
केंडल मार्च मे विशेष रूप से सुरेंद्र सुहानें,अमित राम जी दुबे , पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,डाँ संदीप सबलोक,मुकुल पुरोहित,शैलेंद्र तोमर,अवधेश तोमर, आशीष ज्योतिषी,सेवा दल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, महेश जाटव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे जितेंद्र चौधरी, जितेन्द्र रोहण, प्रदीप पाण्डेय,रमाकांत यादव, प्रदीप पप्पू गुप्ता, माधवी चौधरी रिचा सिंह, रेखा सोनी, अर्चना कनौजिया,रजिया खान,कमलेश तिवारी,भैयन पटेल, दीनदयाल तिवारी, हरिश्चन्द्र सोनवार,अवधेश तोमर, नीलेश अहिरवार, नीरज चौरसिया, दीपू कोरी कुंजी लाडिया , गंगाराम अहिरवार, गोपाल प्रजापति प्रेम नारायण विश्वकर्मा,योगराज कोरी, समीर खान,शाहरुख खान, हीरालाल चौधरी, आनंद हेला, सुमित तोमर, दिनेश अहिरवार, अमित चौरसिया, लल्ला यादव, योगेश भारद्वाज,पवन यादव, अमित तिवारी, महेंद्र मिश्रा,गब्बर पठान, राहुल रजक बाबू मछंदर,अनिल दक्ष,अरुण चकिया,संजय रैकवार, भूरे खटीक, श्रीदास रैकवार,राहुल खटीक सुरेश पंजवानी वीरेंद्र राज मयंक ठक्कर आदि उपस्थित थे।











