कांग्रेस ने किया ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का स्वागत दिया पर प्रेम भाईचारे का संदेश

कांग्रेस ने किया ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का स्वागत दिया पर प्रेम भाईचारे का संदेश
सागर 05.09.2025

मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी का पर्व आज शहर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की सभी मस्जिदों से एक विशाल जुलूस निकाला गया,जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ तीन बत्ती गौर मूर्ति पर एक भव्य जलसे में परिवर्तित हो गया। जुलूस का शहर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना देखने को मिली।
तीनबत्ती पर जिला शहर कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल परिवार द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया।
जुलूस में सम्मिलित मौलनों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गयी।
स्वागतकर्ताओं में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव,शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे पकंज सिघई पीयूष अवस्थी,सोनू यादव,लकी अली,लल्ला यादव,प्रवीण यादव,अंकुर यादव,परख शुक्ला,अन्नू घोषी,लकी पंडा,तरूण सैनी,टिंगू जैन,,असरत अली,आसिफ खान,आकाश नामदेव,मनोज दुबे,आदिल राइन,ताहिर खान,सब्बीर बोरा आदि जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More