शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने युवक को पीटा, आईजी से की शिकायत

SHARE:

सागर – शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों द्वारा युवक से मारपीट करने का मामला आया सामने रिपोर्ट न होने पर आई जी से की शिकायत

दरअसल मकरोनिया थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ निवासी अमान अहिरवार ने पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना को आवेदन दे कर शिकायत दर्ज कराई है कि मोहल्ले के रहने वाले अरुण दुबे और मोनू दुबे द्वारा रास्ता रोक कर शराब के लिए पैसों की मांग की गई और न देने पर गालियां दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया साथ ही जान से मारने की धमकी दी है आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे 1000 रुपए भी छीन लिए। वहीं पीड़ित ने बताया कि घटना शनिवार की रात की है जब वह दुकान बंद करके घर लौट रहा था तभी घटना हुई जिसके बाद थाने में रिपोर्ट करने से मना कर दिया और आज दिन तक आरोपियों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें