सरकार की महत्वाकांक्षी नि:शुल्क साईकिल एवं स्कूटी वितरण,बच्चों के खिल उठे चेहरे

प्रदेश की भाजपा सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक प्रगति और आर्थिक विकास के लिए सतत प्रयासरत–विधायक प्रदीप लारिया

( सरकार की महत्वाकांक्षी नि:शुल्क साईकिल एवं स्कूटी वितरण,बच्चों के खिल उठे चेहरे)

सागर/12.09.2025

सरकार शिक्षा प्रोत्साहन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक प्रगति और आर्थिक विकास के लिए सतत प्रयास कर उनमें आत्मविश्वास और स्वतंत्रता प्रदान कर रही है।

उक्त उद्गार नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नि:शुल्क साइकिल एवं स्कूटी वितरण कार्यक्रम अवसर पर शासकीय पीएमश्री विद्यालय बरारू, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुहली एवं सानोधा में कहीं।

विधायक  लारिया ने आगे कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सांदीपनि विद्यालय एवं पीएमश्री विद्यालयों की स्थापना कर प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

वर्तमान में प्रदेश सरकार शासकीय विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, मध्यान भोजन, लैपटॉप, स्कूटी, नि:शुल्क साइकिल सहित अनेक सकारात्मक पहल कर विद्यार्थियों को संबल प्रदान कर मनोबल बढ़ा रही है।

सरकार ने नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत प्रदेश में वर्ष 2025-26 में 4.30 लाख नौनिहालों को नि:शुल्क साइकिल वितरण के लक्ष्य पर 195 करोड़ रू. एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 7832 मेधावी विद्यार्थियों पर व्यय कर दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में सुविधा प्रदान कर रही है। इससे उनके श्रम और समय की बचत होगी जिसका सद्पयोग कर बच्चे मेधावी बनेगें।

इसी अनुक्रम में विधायक  लारिया ने पीएमश्री बरारू में 74 नि:शुल्क साइकिल एवं दो स्कूटी, शासकीय उमावि मुहली में 49 साईकिल एवं 3 स्कूटी और शासकीय उमावि सानोधा में 19 साईकिल एवं 02 स्कूटी वितरित कर बच्चों से मन लगाकर अध्ययन कर मेधावी विद्यार्थी बनकर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने प्रोत्साहित किया। साईकिल एवं स्कूटी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ केशरवानी, अशोक सिंह ठाकुर, प्राचार्य सतीशचंद्र पांडे, राकेश जैन, मंजूलता सिसोदिया सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता, गणमान्यजन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More