
कांग्रेसजनों ने पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई महर्षि बाल्मीकि जयंती।
महर्षि वाल्मीकि जी के बताएं मार्गों पर चलें……..सुरेन्द्र चौधरी
सागर/महर्षि बाल्मिकी की जयंती ( प्रकट दिवस ) को कांग्रेसजनों ने पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया।जहां कांग्रेसजनों ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में कटरा वार्ड स्थित मंदिर में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ महर्षि बाल्मिकी जी की पूजा अर्चना और माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने महर्षि बाल्मिकी जी के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान करते हुये कहा कि पूरे भारतवर्ष में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा-भक्ति एवं हर्षोल्लास से मनाई जाती हैं।आज के दिन महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है।उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण,महाकाव्य के सहारे प्रेम,तप, त्याग इत्यादि दर्शाते हुए हर मनुष्य को सद्भावना
के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।इसलिए आजका दिन एक पर्व के रुप में मनाया जाता है। वरिष्ट कांग्रेस नेता राकेश राय, सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,सुरेन्द्र करोसिया,मुकेश खटीक,संदीप चौधरी आदि ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं मार्गों पर चलनें की बात कहीं।इस अवसर अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे।











