भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पीएम श्री विद्यालय और टैगोर विद्या निकेतन में चित्रों का किया अवलोकन, विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

SHARE:

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने चित्रों में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर

सागर। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सागर जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगों और अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर को कागज पर उकेरा। बच्चों ने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, आधुनिक विकास और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को अपनी चित्रकलाओं में स्थान दिया।
शहर के पीएम श्री विद्यालय, चमेली चौक और टैगोर विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने सपनों के भारत को अलग-अलग रंगों और रचनात्मक विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। किसी चित्र में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक प्रगति को दर्शाया गया तो किसी में स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना दिखाई दी।
श्याम तिवारी ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने दोनों विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से उनके चित्रों के विषय और उनकी कल्पना के बारे में जानकारी ली तथा उनकी रचनात्मकता की सराहना की।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को श्याम तिवारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पनाशक्ति में देश के भविष्य की झलक दिखाई देती है। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी सोच और रचनात्मक प्रतिभा को सामने रखने का अवसर देती हैं।
श्याम तिवारी ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ केवल चित्र बनाने की प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को देश के भविष्य के बारे में सोचने और अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर भी है। आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज और देश का नेतृत्व करेंगे। इसलिए जरूरी है कि वे बड़े सपने देखें, अपने लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना भी मजबूत होना आवश्यक है। विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा, खेल, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में युवा अपनी प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आज कागज पर उकेरी गई कल्पना ही आने वाले समय में भारत के विकास की तस्वीर बन सकती है।
जिले के विभिन्न विद्यालयों में हुए कार्यक्रम
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ कार्यक्रम जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं में संगठनात्मक सागर जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न विद्यालयों में पहुंचे और विद्यार्थियों की चित्रकलाओं का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ देश के भविष्य, विकास और राष्ट्र निर्माण को लेकर सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, जय सोनी, रामेश्वर नेमा, अंशुल हर्ष, नितिन सोनी सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें