अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण के फरार 04 ईनामी आरोपी गिरफ्तार — शाहगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

थाना शाहगढ़, जिला सागर (म.प्र.)
दिनांक 09/10/25

अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण के फरार 04 ईनामी आरोपी गिरफ्तार — शाहगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना  संजीव उइके एवं एस.डी.ओ.पी. बंडा श्री प्रदीप बाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना शाहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 14/08/2023 को फरियादिया द्वारा थाना शाहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अपराध क्रमांक धारा 363 भा.द.वि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अपहृता को दस्तयाब किया गया, एवं न्यायालय में धारा 164 जा.फौ. के तहत दर्ज कथनों के आधार पर आरोपियों —

  1. रामेश्वर गौड़ पिता निर्भय गौड़ निवासी शाहगढ़
  2. अनेश गौड़ पिता मूरत गौड़ निवासी गढ़ाकोटा
  3. अर्जुन गौड़ पिता गद्दो गौड़ निवासी गढ़ाकोटा
  4. राम गौड़ पिता राजेश गौड़ निवासी गढ़ाकोटा
    — के विरुद्ध धारा 376(3), 376(2-एन), 376-डी भा.द.वि. एवं 3/4, 16/17 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।

उक्त चारों आरोपीगण घटना के पश्चात से फरार थे, जिन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा कुल ₹8,000/- का ईनाम घोषित किया गया था।

दिनांक 09/10/2025 को थाना शाहगढ़ पुलिस ने अथक प्रयासों से सभी 04 ईनामी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड (J.R.) पर भेजा गया।

गिरफ्तारी में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक संदीप खरे, थाना प्रभारी शाहगढ़

सहायक उपनिरीक्षक लोकविजय सिंह

प्रधान आरक्षक खूबसिंह, राजेन्द्र कुमार, संतोष कुमार

आरक्षक दिनेश साहू, सुरेन्द्र लोधी, लखन पटेल, दुर्गेश पटेल, जगदीश असाटी, अभिषेक, बॉबी, अरविंद यादव

इन सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Comment

Read More