जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चमके नोडल कॉलेज के छात्र, पुरुष टीम बनी उपविजेता

SHARE:

प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने खिलाड़ियों को दी बधाई; कहा- खेल विद्यार्थियों के अनुशासन व आत्मविश्वास की मजबूत नींव

सागर/ शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर की पुरुष बैडमिंटन टीम ने उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शासकीय महाविद्यालय, गढ़ाकोटा में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है।
प्रतियोगिता में नोडल कॉलेज की पुरुष टीम के खिलाड़ियों—शिवम पटेल, सिद्धांत राय, कैलाश सिंह लोधी, उमर फारूक एवं आकाश सूर्यवंशी—ने अपनी बेहतरीन रणनीति और खेल भावना के दम पर यह सफलता हासिल की। वहीं, महिला वर्ग में अनित कौर अरोड़ा ने भी जिला स्तरीय ट्रायल में सहभागिता कर अपने खेल कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। टीम का कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व क्रीड़ा अधिकारी व कोच डॉ. दयाराम राजपूत एवं टीम मैनेजर श्री भगवत प्रसाद अहिरवार ने किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्या डॉ. सरोज गुप्ता ने समस्त खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास निर्माण की मजबूत नींव हैं।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि जिला स्तर पर उपविजेता बनने से पूरे महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन संस्था में खेलों के प्रति समर्पण, निरंतर अभ्यास और समुचित प्रोत्साहन का सुखद परिणाम है। इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें