मकरोनिया–सिविल लाइन सिटी लिंक मार्ग का होगा भूमिपूजन, 10.60 करोड़ की लागत से बनेगी नई ‘लाइफ लाइन

SHARE:


सागर। मकरोनिया से सिविल लाइन को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सिटी लिंक मार्ग के निर्माण का शुभारंभ होने जा रहा है। करीब 1060.28 लाख रुपए (10.60 करोड़ रुपए) की लागत से बनने वाले इस मार्ग की लंबाई 3.20 किलोमीटर होगी। सड़क का निर्माण आधुनिक व्हाइट टॉपिंग तकनीक से किया जाएगा।
सिटी लिंक मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन शनिवार, 26 सितंबर को सुबह 11 बजे टेम्पो स्टैण्ड, मकरोनिया में आयोजित किया जाएगा। मार्ग के निर्माण से मकरोनिया और सिविल लाइन क्षेत्र के बीच आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
सांसद होंगी मुख्य अतिथि
भूमिपूजन समारोह में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया करेंगे।
वहीं सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मकरोनिया–सिविल लाइन सिटी लिंक मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य है और इसके निर्माण से आने वाले समय में नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
भूमिपूजन समारोह के साथ ही मकरोनिया–सिविल लाइन के बीच प्रस्तावित इस नई सड़क के निर्माण की दिशा में औपचारिक शुरुआत होगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से शनिवार सुबह 11 बजे टेम्पो स्टैण्ड, मकरोनिया पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें