अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से की मुलाकात

SHARE:


नए न्यायालय भवन और जमीन सहित अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा


सागर, 26 सितंबर 2026। अधिवक्ता संघ के चुनाव में नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री राजपूत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता समुदाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री राजपूत से चर्चा की। इसमें प्रमुख रूप से नए न्यायालय भवन के निर्माण तथा उसके लिए आवश्यक जमीन से संबंधित विषय शामिल रहे। अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए न्यायालय भवन की आवश्यकता से अवगत कराया।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों और क्षेत्र की आवश्यकताओं पर सकारात्मक चर्चा के साथ उनके समाधान की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अंकलेश्वर (अन्नी) दुबे, स्टेट बार काउंसिल सदस्य ऋतु जैन, उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव, सचिव जितेंद्र राठौर, अरविंद नेमा, एनी गोस्वामी, आरती जैन, रश्मि तनेजा, उमाशंकर मिश्रा, किरणकला सैनी, सुमिता विश्वे, आकाश उपाध्याय, करण जैन, नरेंद्र लोधी, रजत बोहरे, राजेंद्र दुबे, अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री राजपूत का समय देने और अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करने के लिए आभार व्यक्त किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें