मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर
नरसिंहपुर जिले में विद्युत लाइन के तार चोरी करने और विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले गिरोह का नरसिंहपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 18 बंडल विद्युत तार, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 2 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चौकी झोतेश्वर पुलिस द्वारा की गई
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय कनिष्ठ अभियंता, श्रीनगर द्वारा ग्राम खुर्शीपार में अज्ञात व्यक्तियों के विद्युत लाइन के तार चोरी करने और विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने संबंधी शिकायत चौकी झोतेश्वर, थाना गोटेगांव में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 588/2026 के तहत विद्युत अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई
पुलिस ने विद्युत तार एवं औजारों की कीमत लगभग 63 हजार रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी है। इस प्रकार कुल 2 लाख 3 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गय
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में देवलाल यहके (38 वर्ष), पिता राम प्रसाद यहके; सेवकराम यहके (27 वर्ष), पिता राधेलाल यहके; मुकेश यहके (27 वर्ष), पिता गुलाब यहके; और सुखराम यहके (40 वर्ष), पिता शंकरलाल यहके शामिल हैं। चारों आरोपी ग्राम बंधा, थाना धूमा, जिला सिवनी के निवासी ह
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी झोतेश्वर सहायक उप निरीक्षक सुमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक शिवराज एवं आरक्षक गौरीशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से विद्युत तार चोरी के मामले का खुलासा हुआ और चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई







