भानगढ़ पुलिस ने अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा

SHARE:

रामसागर में 55 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या का खुलासा, पति गिरफ्तार

सागर। भानगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामसागर में 55 वर्षीय महिला अवधबाई आदिवासी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उनके पति मुल्ले आदिवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को मुल्ले आदिवासी ने सूचना दी थी कि उसकी पत्नी अवधबाई अपने घर में मृत अवस्था में मिली हैं। मृत्यु का कारण अज्ञात बताए जाने पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 42/2026 धारा 194 BNSS के तहत जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा सहित आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गले की सांस नली दबने/गला घोंटने से होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में जांच में लिया।
पुलिस टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, साक्षियों के कथनों और अन्य तथ्यों का बारीकी से परीक्षण किया। संदेही मुल्ले आदिवासी से पूछताछ के दौरान उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात मृत्यु से शुरू हुई मर्ग जांच को साक्ष्य आधारित विवेचना के जरिए हत्या के मामले में तब्दील कर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
सराहनीय भूमिका:
कार्रवाई में थाना प्रभारी भानगढ़ उप निरीक्षक धनेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक श्यामलाल, सहायक उप निरीक्षक नाथूराम, प्रधान आरक्षक प्रिंस जोशी, प्रधान आरक्षक इरफान, आरक्षक प्रवीण, योगेश, दीपक यादव, रोहित तिवारी और जगदीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें