
शहर सेवादल परिवार का 75 वां मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम काकागंज वार्ड में होगा संपन्न
____________
सागर/24.10.2025
हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले शहर कांग्रेस सेवादल परिवार के मासिक ध्वज वंदन का इस अक्टूबर माह में 75 वां आयोजन है जो मान स्तंभ,गोलाकुंआ,काकागंज वार्ड में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक अवध बिहारी बिल्थरे के करकमलों से संपन्न होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेगे।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने समस्त कांग्रेसी जन,नगर निगम पार्षद गण,महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,एन एस यू आई,सेवादल परिवार,यंग ब्रिगेड आदि को 26 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को मान स्तंभ,गोला कुंआ, काकागंज वार्ड उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
Post Views: 58











