गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

SHARE:

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

सागर, 2 अक्टूबर 2026। जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजीव गांधी भवन स्थित जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक : महेश जाटव

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दुनिया को मानवता का रास्ता दिखाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे के साथ सादगी, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। कांग्रेसजनों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने गांधी जी के विचारों को संस्कार और शास्त्री जी के जीवन को त्याग एवं तपस्या की मिसाल बताया।

महेश जाटव ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर गांधी और शास्त्री के विचारों के विपरीत कार्य करने का आरोप भी लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वयं को इन महापुरुषों के विचारों की वाहक मानती है।

युवाओं को महापुरुषों से प्रेरणा लेने की जरूरत : हीरालाल चौधरी

हीरालाल चौधरी ने कहा कि देश के युवाओं को महात्मा गांधी के आत्मनिर्भरता के विचार और लाल बहादुर शास्त्री की राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, जवानों और गरीबों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।

कार्यक्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह ‘बब्बू’ यादव, अंकलेश्वर दुबे, शरद पुरोहित, सिंटू कटारे, किरण लता सोनी, राकेश राय, ताहिर खान, अशोक साहू चकिया, शिवशंकर यादव, रोशनी वसीम खान, चमन अंसारी, जितेंद्र रोहण, सुल्तान कुरैशी, रजिया खान, आनंद हैला, शेर शेरु भाईजान, नीलेश अहिरवार, टीकराम दीवान, जाहिद ठेकेदार, पवन जाटव, लीलाधर सूर्यवंशी, दीनदयाल तिवारी, वंटी कोरी, शोएब कुरैशी, रेखा अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, कल्लू गुप्ता, नौशाद अब्बासी, अलीम खान तज्जू भाईजान, गीता कुशवाहा, संजय समैया, वीरेंद्र महावाते, सुरेश पंजवानी, देशराज यादव, कुंजी लड़िया, अजय राजपूत, राहुल रजक, संजीव अहिरवार, राजेश कोरी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राहुल चौबे ने किया, जबकि आभार जितेंद्र रोहण ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी शहर कांग्रेस प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने दी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें