विधायक प्रदीप लारिया ने गुरू नानक जयंती पर निकले नगर कीर्तन एवं पंच प्यारों पर पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

विधायक लारिया ने गुरू नानक जयंती पर निकले नगर कीर्तन एवं पंच प्यारों पर पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

सागर/02.11.2025

गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर रविवार को श्री गुरू सिंध सभा के तत्वावधान में भगवानगंज गुरुद्वारा से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर संकीर्तन निकाला गया।

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने सदर स्थित श्री भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर पंच प्यारों को पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत कर एवं नगर कीर्तन पर श्रद्धापूर्वक पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रविवार को भगवानगंज स्थित गुरुद्वारे से नगर संकीर्तन का आयोजन ‘पंच प्यारे’ की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुंदर पुष्पों से सजी पालकी में विराजमान कर नगर कीर्तन निकाला गया।

नगर कीर्तन भगवानगंज गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से सदर बाजार, राधा तिराहा, कटरा बाजार,तीन बत्ती गौर मूर्ति, विजय टॉकीज, ओवर ब्रिज,राधेश्याम भवन होते हुए गुरुद्वारा भगवानगंज में सम्पन्न होगा। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पूरे वातावरण को गुरुवाणी की मधुर ध्वनियों से गुंजायमान करते रहे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम केसरवानी, रामप्रसाद विश्वकर्मा,मनीष पटेल, श्रीमती प्रीतिबाला शर्मा, गोलू राठौर,रवीन्द्र अवस्थी, विमल यादव,धवल कुशवाह, अनंत मौर्य,प्रहलाद रजक,अभय केसरवानी,शिवम मिथौरिया, अंकित साहू, सुधीर राठौर, नासिर मकरानी,विपिन जाट, चौहान सिंह राठौर,धीरज जाट, मनोज शर्मा,सतीश भारद्वाज, मनोज हरजानी,अमित चौकसे, निक्की ठाकुर,नीरज पटेल,मदन खटीक,मंटू खटीक, प्रहलाद रजक,शेर सिंह भदौरिया,पप्पू यादव,जितेंद्र विश्वकर्मा,सुदीप पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More