चैंपियन बेटियों की सबसे बड़ी जीत, इतिहास रचा –विधायक प्रदीप लारिया

चैंपियन बेटियों की सबसे बड़ी जीत, इतिहास रचा –विधायक लारिया

(सागर संभाग की क्रांति और संपूर्ण भारतीय टीम को विश्व विजेता बनने पर जोरदार आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की)

सागर/03.11.2025

आईसीसी वन डे विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के बाद पूरे देश में उत्सव का माहौल है।

इसी क्रम में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने पार्टी पदाधिकारियों और खेल प्रशंसकों के साथ वीरांगना अवंती बाई लोधी प्रतिमा, मकरोनिया चौराहा पर जोरदार आतिशबाजी, झंडा लहरा कर और मिठाइयां बांट कर टीम इंडिया की ऐतिहासिक सफलता पर अपनी अपार खुशी और गर्व व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक  लारिया ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर यह बेटियों की सबसे बड़ी जीत है. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए रविवार को वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से रौंद कर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। यह बेटियां ही कर सकती हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने भी पिछले एक महीने से पूरी शिद्दत से विश्व कप ट्रॉफी पाने के लिए जो मेहनत की थी वह आज रंग लाई।

विधायक श्री लारिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्वर्णिम जीत पर सागर संभाग की उत्कृष्ट खिलाड़ी क्रांति एवं संपूर्ण भारतीय टीम को पहली बार विश्व विजेता बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष मिहिलाल, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, पार्षद बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, नरेंद्र ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, दिनेश दक्ष, गोकुल ठाकुर, केदार शर्मा, बाबूलाल रोहित, नरेंद्र रोहित, मधुकर जाटव,डाॅ. परशुराम,छत्रसाल सिंह जाट, मनोज ठाकुर,दारा उपाध्याय, हरलाल साहू, धर्मेंद्र कुशवाहा, पप्पू बंसल, अंकित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More