
मंगल भवन मांगलिक और सामाजिक कार्यों के लिए सर्वसुविधायुक्त स्थल- विधायक लारिया
(डुंगासरा में 38 लाख रू.से निर्मित मंगल भवन का लोकार्पण)
सागर/03.11.2025
भाजपा की सरकार प्रत्येक ग्राम व ग्राम पंचायतों में मंगल भवन बनाने का कार्य कर रही है ताकि ग्रामीणों को मांगलिक व सार्वजनिक कार्यों के लिए भटकना न पड़े। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत डुंगासरा में 38 लाख रुपये के मंगल भवन की सौगात मिली है।
उक्त बात नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगासरा में मंगल भवन के लोकार्पण अवसर पर कहीं।
विधायक लारिया ने आगे कहा कि यह मंगल भवन क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल बनेगा। इस भवन के लोकार्पण होने से ग्राम सहित आसपास के ग्रामों के लोगों एवं जरूरतमंद परिवारों को विवाह, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयुक्त एवं सुविधायुक्त स्थल मिल सकेगा।
इस दौरान विधायक लारिया ने ग्राम डुंगासरा में स्थित बहोरे बब्बा चबूतरा पर दीपावली पर्व पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्राचीन मेले में दीपावली पर्व की श्रृंखला में लोक परंपरा के दिवारी लोक नृत्य उत्सव में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सरपंच शिवराज यादव,दिलीप नायक, बीरबल कुर्मी, प्रमोद यादव, कलेक्टर सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजाराम शर्मा, रूपनारायण, प्रमोद यादव, हेमेंद्र सिंह, संदीप ठाकुर, निरपत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।











