
शहर सेवादल परिवार ने अर्जुन सिंह जी की जन्मजयंती पर किया उन्हें स्मरण
सागर
कांग्रेस का ऐसा कद्दावर चेहरा जिसने इंदिरा गांधी से राजीव गांधी तक के दौर में अपनी मजबूत पहचान बनाई,5 नवंबर 1930 को सीधी जिले के चुरहट गांव में जन्में अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश की राजनीति के सबसे प्रभावशाली और करिश्माई नेताओँ में गिने जाते थे।
आज उनकी जन्मजयंती पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें स्मरण किया।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने इस मौके पर कहा कि स्व.अर्जुन सिंह मध्यप्रदेश के विकास और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने समूचे प्रदेश के विकास के लिए अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में स्व.अर्जुन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे 1980 के दशक में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में शामिल थे और तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पंजाब के राज्यपाल भी रहे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में उनका देश के विकास में अहम योगदान रहा। वे सदैव गरीब कल्याण और पिछड़ा वर्ग के साथ खड़े दिखाई दिए। स्व. अर्जुन सिंह वंचित वर्ग के लिए लड़ाई लड़ने में हमेशा अग्रणी रहे।
कार्यक्रम में टिंगू जैन,मनोज दुबे,लकी दुबे अमन नामदेव,अन्नू घोषी,फहीम अंसारी,पकंज सोनी,रवि जैन,आकाश नामदेव,तरूण सैनी राहुल ताम्रकार आदि सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।











