वंदे मातरम्” की 150 वीं वर्षगांठ जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने जिला वासियों से की सामूहिक राष्ट्रगीत गायन में सहभागिता की अपील

“वंदे मातरम्” की 150 वीं वर्षगांठ आज जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने जिला वासियों से की सामूहिक राष्ट्रगीत गायन में सहभागिता की अपील

सुबह 10:30 बजे मोतीनगर चौरहे पर होगा सामूहिक राष्ट्रगीत गायन पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में हुआ अभ्यास

सागर। आज 7 नवंबर शुक्रवार को बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन” किया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि “सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन” सुबह 10:30 बजे मोतीनगर चौरहे पर होगा आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक पं.गोपाल भार्गव होंगे। आयोजन में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सांसद डॉ.लता वानखेड़े,पूर्वमंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह,विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन,इंजी.प्रदीप लरिया,निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर संगीता तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार,पार्षद गण,पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता,विभिन्न सामाजिक संगठन एवं आमजन शामिल होंगे।आयोजन की पूर्व संध्या पर संभागीय भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक राष्ट्रगीत गायन का अभ्यास किया।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी जिला वासियों से “सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन” सहभागिता कर आयोजन को भव्यता प्रदान करने की अपील की हैं।

Leave a Comment

Read More