मानवीयता का परिचय : डायल-112 भानगढ़ स्टाफ ने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को उसके परिवार से मिलवाया

मानवीयता का परिचय : डायल-112 भानगढ़ स्टाफ ने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को उसके परिवार से मिलवाया

दिनांक 10/11/25
जिला सागर (म.प्र.)

पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार उईके एवं श्री लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले में डायल-112 एवं थाना पुलिस द्वारा जनसहायता एवं मानवीय कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में डायल 112 भानगढ़ का एफ.आर.वी. स्टाफ अगस्त इवेंट से ड्यूटी पूर्ण कर वापस लौट रहा था। रास्ते में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं अर्धनग्न अवस्था में ठंड से परेशान व्यक्ति दिखाई दिया। जिस पर एफआर व्ही स्टाफ प्रधान आरक्षक फलक सिंह यादव एवं पायलट साहब सिंह ने बिना एक पल देर किए वाहन रोका और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए व्यक्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

बातचीत में पता चला कि व्यक्ति मंदबुद्धि, भूखा-प्यासा तथा अकेला भटक रहा था।
डायल-112 स्टाफ द्वारा उसे तत्काल थाना भानगढ़ लाया गया, जहां उसे भोजन कराया गया एवं रात्री विश्राम हेतु सुरक्षित व्यवस्था की गई।

अगली सुबह डायल 112 स्टाफ द्वारा व्यक्ति की पहचान एवं परिजनों का पता लगाने हेतु लगातार प्रयास किए गए। खोजबीन में ज्ञात हुआ कि उसका पैतृक गांव थाना बांदरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलिया है, परंतु वहां घर में ताला लगा मिला। आगे जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि उसकी एक पुत्री का विवाह खुरई क्षेत्र के समीप एक गांव में हुआ है।

मानवीयता को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान आरक्षक खलक सिंह यादव ने ड्यूटी समय समाप्त होने के बाद भी अपने व्यक्तिगत प्रयासों एवं खर्च से बस द्वारा उस वृद्ध व्यक्ति को उसकी पुत्री के घर पहुंचाया।

अपने पिता को इस अवस्था में देखकर पुत्री भावविह्वल हो गई और डायल 112/पुलिस स्टाफ का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भावुक होकर कहा —
“अब हम अपने पिता को अपने पास ही रखेंगे, आपने जो किया वह कोई अपना भी नहीं करता। धन्यवाद पुलिस।”

डायल-112 भानगढ़ की यह कार्यवाही मानवता एवं सेवा-भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस प्रशंसनीय कार्य के लिए प्रधान आरक्षक खलक सिंह यादव एवं पायलट साहब सिंह की पुलिस विभाग द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा भी करती है।
सागर पुलिस सदैव आपके साथ — आपकी सेवा में तत्पर।
प्रधानारक्षक 431 जयराम ,, प्रधान आरक्षक 49 खलक सिंह यादव पायलट साहब सिंह का सराहनीय योगदान रहा

Leave a Comment

Read More