
नपा मकरोनिया में राष्ट्रीय गीत के 150 वर्षों का “स्मरणोत्सव” उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
सागर/10.11.2025
सोमवार को नपा मकरोनिया परिषद प्रांगण में अमर राष्ट्रभावना का प्रतीक “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष “स्मरणोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया, नपा अध्यक्ष मिहीलाल,समस्त पार्षदगण,जनप्रतिनिधि, समाजसेवी,वरिष्ठ नागरिक,नपा अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित मातृशक्ति ने सहभागिता कर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन कर देशप्रेम की अनूठी भावना का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण परिसर “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के जयघोषों से गूंज उठा, जिससे वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों ने इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।











