
विश्वविद्यालय : ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन इतिहास विभाग में 11 नवम्बर को
सागर डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में अध्यनरत् यूजी तथा पीजी के विद्यार्थियों द्वारा ऐतिहासिक महत्व के स्थलों, स्मारकों, स्तूपों, घटना स्थलों वैचारिक मठ-मंदिरों द्वारा प्रतिपादित संदेशो पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 11 नवम्बर 2025 को समय 12:30 बजे से होगा। जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. वाय.एस ठाकुर के साथ पूर्व सांसद श्री राज बहादुर सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी की उपस्थिति में किया जायेगा। कुलपति एवं आमंत्रित अतिथिगण विद्यार्थियों द्वारा अपनी कल्पनाशीलता से निर्मित भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रोत्साहन करेंगे।
विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक अहिरवार ने बताया कि यह एक्जीबिशन इतिहास विषय को पढ़ने और समझने वाले विद्यार्थियों का अपना मौलिक ज्ञान उत्पादन है। यह रचनात्मक पहल समग्र शैक्षणिक परिवेश का अनिवार्य हिस्सा है। एक्जीबिशन के संयोजक डॉ. पंकज सिंह का आग्रह है कि विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं अन्य विभागों के विद्यार्थियों का इतिहास विभाग में स्वागत है। यह अवसर इतिहास का जीवंत प्रतिरूपण करेगा। अतः आपके द्वारा अवलोकन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेगा। इस अवसर को रचनात्मक एवं ऐतिहासिक बनाने के लिये हमारे विभाग के शिक्षक प्रो. बी. के. श्रीवास्तव, डॉ. संजय बरोलिया विभाग के समस्त शोधार्थी, विद्यार्थी निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं।











