बिना सीमांकन के हो रहा विट्ठल नगर वार्ड श्मशान घाट निर्माण पर रोक की मांग* – लक्ष्मीकांत राज

बिना सीमांकन के हो रहा विट्ठल नगर वार्ड श्मशान घाट निर्माण पर रोक की मांग* – लक्ष्मीकांत राज

पेटी पेटी ठेके का खेल खेलने में लगा निविदाकार

विठ्ठल नगर वार्ड में बन रहे श्मशान घाट में कार्य घटिया और गुणवत्ता हीन हो रहा है।

आप नेता लक्ष्मीकांत राज ने बताया कि विठ्ठल नगर वार्ड में बिना पैमाइस के किया जा रहा है श्मशान घाट निर्माण नाही शमशान घाट से अतिक्रमण हटाया गया है, नाही किसी भी प्रकार का नाप किया गया है जिससे ठेकेदार और समाज के जिम्मेदारों पर भरोसा नहीं रहा

जहां नगर निगम अध्यक्ष नाराज हैं इस कार्य से वहीं महापौर खेमा जल्दी कार्य करने के लिए लगा है। जो जैन ठेकेदार है वो कही दिखाई नहीं दे रहा है बल्कि इस निर्माण कार्य को सामाजिक लोगों को भागीदार बना कर पेटी ठेके पर दिया गया है।

आप नेता लक्ष्मीकांत राज ने बताया कि सरकार द्वारा शमशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए 90 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। परंतु विठ्ठल नगर वार्ड पार्षद और ठेकेदारी के विवाद के कारण वह अधर में लटक गया था।

विठ्ठल नगर वार्ड शमशान घाट में टीन शेड टूटे पड़े हैं, हैंडपंप एवं कुआं पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों को पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ता है, बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है, सड़क भी नहीं हैं कई लोगों द्वारा उक्त शमशान घाट की भूमि पर कब्जा कर लिया है।

Leave a Comment

Read More