रक्तदान शिविर सेवा और जनकल्याण का माध्यम, युवा साथी प्रेरक की भूमिका निभाएं-अविराज सिंह

रक्तदान शिविर सेवा और जनकल्याण का माध्यम, युवा साथी प्रेरक की भूमिका निभाएं-अविराज सिंह

सागर। यह रक्तदान शिविर सामाजिक सरोकारों के लिए आयोजित है। सभी संगठन, सामाजिक संस्थाएं व सभी दलों, विचारधाराओं, जाति, भाषा, धर्म के सकारात्मक जन अपना योगदान इस रक्तदान शिविर में दे सकते हैं। यह उद्गार युवा नेता श्री अविराज सिंह ने आगामी 25/26/27 नवंबर को रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित रक्तदान शिविर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में व्यक्त किए।

युवा नेता  अविराज सिंह ने कहा कि अपने जन्मदिन को रक्तदान जैसे कल्याणकारी सेवा के प्रकल्प रूप में आयोजित करने की प्रेरणा मुझे मेरे पिता पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह जी से मिली है। इस शिविर की व्यवस्थाएं भी उनके जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर की तरह ही होंगी। इन व्यवस्थाओं को और बेहतर कैसे बना सकते हैं इस पर हमारा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे युवा साथी और विशेष रूप से “जेन जी“ भी इस रक्तदान शिविर में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे और यह आयोजन उनके जीवन में एक विशिष्ट शिक्षाप्रद अनुभव होगा। युवाओं को यह रक्तदान शिविर योगदान और सृजनात्मक प्रेरणा का अवसर होगा।

बैठक में अविराज सिंह ने युवा साथियों को दिए गए दायित्वों के विषय में चर्चा की और सभी टीमों में नये सदस्यों को भी उनकी रुचि व सहमति के साथ दायित्वों से जोड़ा। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर आयोजन के लिए अलग से इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज बनाया गया है। सभी साथी उन पेजों से जुड़ जाएं और अपने अधिक से अधिक मित्रों व परिचितों को इन सोशल मीडिया अकाउंट्स से जोड़ें। इस प्लेटफार्म पर शिविर में हो रहे रक्तदान व रक्तदाताओं से जुड़ी जानकारियों के फोटो व वीडियो निरंतर अपडेट होते रहेंगे। साथ ही रक्तदाताओं की सूचियां भी इस पर उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि सभी साथी रक्तदान व शिविर की जानकारियों के सूचनात्मक व प्रेरक वीडियो फिल्म्स, रील आदि अधिक से अधिक शेयर करें ताकि आयोजन को सार्थक व सफल बनाया जा सके।

युवा नेता  अविराज सिंह ने कहा कि पब्लिक आऊटरीच टीमों के सभी सदस्य अपने वार्डों,ग्रामों व कार्यस्थलों पर रक्तदान के महत्व तथा स्वास्थ्य के लिए इसके फायदो की जानकारी देकर रक्तदान हेतु प्रेरित कर शिविर में आमंत्रित करें। उन्होंने कहा रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान की सहजता, सरलता देख कर व अन्य रक्तदाताओं से प्रेरणा लेकर स्वयं भी रक्तदान करते हैं। रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता का स्तर से ही रक्तदान शिविरों से तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित पिछले 12 रक्तदान शिविरों की तरह इस रक्तदान शिविर का प्रबंधन श्रेष्ठ स्तर का होगा। स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक का मेडीकल स्टाफ अपनी पूरी तैयारी के साथ शिविर में उपलब्ध होगा। पर्याप्त बिस्तर, आवश्यक पूरक पोषण चिकित्सकीय अमला रक्तदाताओं की देखरेख के लिए शिविर में पूरे समय रहेगा। समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More