संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और योग के महत्व की दी जानकारी
सागर, 18 अक्टूबर 2026। आयुष विभाग द्वारा पोद्दार कॉलोनी स्थित आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में कुल 95 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को संतुलित आहार, उचित दिनचर्या और स्वस्थ रहने के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही आयुर्वेद, होम्योपैथी तथा योग एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए सामान्य योगाभ्यास भी कराया गया।
आयुष विभाग की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नियमित दिनचर्या, पौष्टिक खानपान तथा योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व से भी अवगत कराया गया।
भारत न्यूज़ 24 live.com







