
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सहयोग दें-विधायक लारिया
(कार्यशाला में सुधार प्रक्रिया में बीएलओ को सहयोग की अपील की)
सागर/21.11.2025
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने शुक्रवार को रजाखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर केंद्रित थीं। इस कार्यशाला में मकरोनिया ग्रामीण एवं मकरोनिया नगर मंडल के अध्यक्ष, बीएलए-2,पार्षदगण एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में विधायक लारिया एवं पदाधिकारी ने मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया में प्रत्येक व्यक्ति से मतदान अधिकारी (बीएलओ) का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उपस्थित बीएलओ- 2 को मतदाता पंजीकरण फार्म भरने की विस्तृत प्रक्रिया समझाई गई। वर्ष 2003 की मतदाता सूची की ऑनलाइन प्रति प्राप्त करने और ऑनलाइन आवेदन करने के तरीके बताए। कार्यशाला में स्पष्ट किया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के लिए दो नवीनतम रंगीन फोटो, मतदाता पहचान पर्ची क्रमांक और आधार क्रमांक प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
विधायक लारिया ने उपस्थितों को अधिक से अधिक नए और छूटे हुए मतदाताओं को सूची में जोड़ने का आग्रह किया। विधायक लारिया ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।











