
मानव एवं समाजसेवा ही सबसे बड़ा धर्म,निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मानव सेवा का सहज मार्ग- विधायक लारिया
(भारतीय जैन संघटना चौप्टर मकरोनिया द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन)
सागर/23.11.2025
मानव एवं समाजसेवा ही सबसे बड़ा धर्म,निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मानव सेवा का सहज मार्ग है क्योंकि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में डाक्टरी जांच,परामर्श और दवाएं प्राप्त हो जाती है जिससे उनके स्वास्थ्य रक्षा के साथ ही जीवनरक्षा होती है। भारतीय जैन संघटना,मकरोनिया समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।
उक्त उद्गार नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने रविवार को भारतीय जैन संघटना चौप्टर, मकरोनिया द्वारा विद्या भवन,अंकुर कॉलोनी,रजाखेड़ी,मकरोनिया में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।
उपस्थित अतिथियों द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं 1008 आदिनाथ भगवान जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों को निःशुल्क जांच एवं इलाज उपलब्ध कराया गया।
शिविर संयोजक डॉ.विशाल जैन ने बताया कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में इंदौर,भोपाल एवं सागर के प्रसिद्ध डाॅक्टर्स डॉ.विशाल जैन-एमडी मेडिसिन,डॉ.गर्वेश मोदी-नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉ.गौरव प्रजापति-हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ.सर्वेश जैन-मनोरोग,सेक्स एवं नशा मुक्ति रोग विशेषज्ञ एवं डॉ.खुशबू यादव-नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ अपनी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर समाजसेवी गुलझारी लाल जैन,सुकमाल जैन,मनोज जैन, प्रसन्न जैन,राजेश मलैया,अमित जैन, दीपराज जैन एवं संदीप जैन सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।











