
विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री का बंडा में किया भव्य स्वागत
(मकरोनिया चौराहा पर फ्लाईओवर, रेलवे क्रॉसिंग से बहेरिया तक फोरलेन, मकरोनिया और कर्रापुर की स्थाई पेयजल स्वीकृत कराने किया अनुरोध)
सागर/23.11.2025
रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के बंडा प्रथम आगमन पर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विधायक लारिया बंडा संदीपनि विद्यालय एवं 50.65 करोड रु.के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस दौरान विधायक लारिया ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सी.आर.आई. एफ.की सेतुबंधन योजना अन्तर्गत मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओव्हर निर्माण कार्य की स्वीकृति एवं रेलवे क्रांसिंग मकरोनिया से बहेरिया तक फोरलाईन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान कराने और नगर पालिका परिषद,मकरोनिया एवं नगर परिषद, कर्रापुर में स्थाई पेयजल स्त्रोत स्वीकृत कराए जाने हेतु मांग-पत्र प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।











