जीवनदायी सिद्ध हो रही भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा, गत पखवाड़े 28 जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त मिला

जीवनदायी सिद्ध हो रही भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा, गत पखवाड़े 28 जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त मिला

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह द्वारा अपने कार्यालय में शुरू किया गया रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर बीमारों और जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हो रहा है। इस सेवा का उपयोग करते हुए 17 से 30 नवंवर के बीच एक पखवाड़े में 28 गरीब जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध हुआ है।

“भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्प हेल्पलाइन“ के नाम से चर्चित हो रही यह निःशुल्क सेवा लगभग तीन माह पूर्व 2 जून, 2025 को शुरू हुई थी। इस जनोपयोगी प्रकल्प रक्त हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से अब तक 360 गरीब जरूरतमंदों मरीजों को रक्त मिला है। इससे मरीजों की जान और पैसा दोनों बचाए जा सके हैं। गत एक पखवाड़े में जिन 28 जरूरतमंदों को इस सेवा से रक्त उपलब्ध हुआ उनमें सागर जिले के जैसीनगर, बंडा, गौरझामर, रहली, देवरी, बांदरी, मालथौन क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से सागर इलाज कराने आए मरीज शामिल हैं। आंकड़े देखने से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों के परिजनों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के सागर कार्यालय की निःशुल्क रक्त हेल्पलाइन सेवा का उपयोग करके अपने पेशेंट को रक्त चढ़वाया।

ज्ञातव्य हो कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह की पहल पर सागर जिले के बीपीएल कार्ड धारक गरीब जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से शीघ्रता से हर संभव प्रयास होता है। रक्तदान को सेवा प्रकल्प के रूप में अपनाने वाले पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर इस वर्ष मई माह में आयोजित हुए चार दिवसीय रक्तदान शिविर में लगभग 1600 यूनिट रक्तदान हुआ है और पिछले दस सालों में लगभग 14 हजार से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ है। इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य की उपलब्धि को इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स संस्था ने रिकार्ड के रूप में दर्ज कर उन्हें इसका प्रमाण पत्र भी पिछले दिनों भेंट किया है। इसी कड़ी में अविराज भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 589 यूनिट ब्लड जिले के ब्लड बैंक को सौंपा गया है। इ, तरह एक वर्ष में 2181 यूनिट रक्त जनकल्याण हितार्थ एकत्रित किया गया है।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह स्वयं निःशुल्क रक्त सेवा हेल्पलाइन की सतत मानीटरिंग करते हैं। उन्होंने बताया है कि इस हेल्पलाइन सेंटर का मोबाइल नंबर 9228035418 है, जो चौबीस घंटे चालू रहेगा। इसके साथ ही एक लैंडलाइन नंबर 262688 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इमरजेंसी में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के स्वयं के मोबाइल नंबर 9425171211 पर काल, वाट्सएप या एसएमएस किया जा सकता है।

Leave a Comment

Read More