आकाश सिंह राजपूत ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण और अतिरिक्त स्मार्ट क्लास की बच्चों को दी सौगात


आकाश सिंह राजपूत ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण और अतिरिक्त स्मार्ट क्लास की बच्चों को दी सौगात
सुरखी के हर बच्चे का मिले आधुनिक और उच्च शिक्षा यह हमारा संकल्प: आकाष सिंह राजपूत
सागर दिनांक 01 दिसंबर 2025। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सुरखी कृषि उच्च.माध्य. विद्यालय, सुरखी और हाईस्कूल मिडवासा में बच्चों से मिलने गये स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आकाश सिंह राजपूत द्वारा इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास दी गई थी, जिसको लेकर आकाश सिंह राजपूत ने स्कूल स्टाफ तथा बच्चों से बात की किस तरह उन्हें स्मार्ट क्लास में पढ़ने के फायदे मिल रहे है। सुरखी उ.मा.विद्यालय सुरखी एवं मिडवासा हाईस्कूल में बच्चों की मांग एवं उनकी की संख्या अधिक होने के कारण आकाश सिंह राजपूत वहां दो-दो और स्मार्ट क्लास बढ़ाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लेपटाॅप दिये गये है। मैं चाहता हूं कि सभी बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में इतने आगे बढ़े की सभी को लेपटाॅप मिले। उन्होंने वादा किया कि जो बच्चे अच्छे अंक लेकर पास होंगें उन्हें वे खुद लेपटाॅप बांटने आयेंगें। सरकारी स्कूल एवं सभी सरस्वती शिशु मंदिरों में स्मार्ट क्लास लगवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा मुझे मेरे माता-पिता ने दी है वहीं शिक्षा में सुरखी विधानसभा का बेटा होने के नाते और आप सब का भाई होने के नाते आप सभी भाई-बहनों को देना चाहता हूं। मेरा संकल्प है कि सुरखी के सभी बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से अच्छे से अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराउं। इस पूरे कार्य में आपके क्षेत्र के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत निरंतर प्रयास कर रहे हैं और हमारे क्षेत्र के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में शहरों के बच्चों से पीछे नहीं है। यही बच्चे आने वाले समय आधुनिक शिक्षा के माध्यम से बड़े बड़े पदों पर जाकर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगें। आकाश सिंह राजपूत ने बच्चों से बात कि तो बच्चों ने उन्हें बताया कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से वह नई-नई चीजें सीख रहे हैं। शिक्षा के यह तरीके ज्ञानवर्धक होने के साथ उनकी स्मरण शक्ति का विकास भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी और शिक्षकों का कहना है था कि बच्चो की शिक्षा में बहुत सुधार आया है नई नई तकनीकों के माध्यम से बच्चों को सिखाने में सहायक है। इससे बच्चे भी पढ़ाई को लेकर बोर नहीं होते इससे बच्चों की रूचि पढ़ाई में बनी रहती है। आकाश सिंह राजपूत ने बच्चों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सभी बच्चों का आधुनिक और अच्छी शिक्षा देने का मेरा संकल्प है। आकाश सिंह राजपूत कल दिन मंगलवार को शास.उ.मा.वि़द्यालय सीहोरा एवं शास.उ.मा.पीएमश्री स्कूल, मसुरहाई पहंुचंेंगें। जहां वे बच्चों से स्मार्ट क्लास के संबंध में चर्चा करेंगें।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सरवन सिंह, ओंकार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, पुष्पेंद्र दुबे, नर्मदा सिंह, रोहित सिंह, सौरभ सिंह, सत्येंद्र सिंह ठाकुर, मुकेश राजपूत, असलम खान, मोहित सोनी, स्कूल प्राचार्य रमाकांत मिश्रा सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More