
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया की पत्रकार वार्ता
वोट चोरी और संस्थागत भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की निर्णायक जंग : प्रदेश के हजारों युवा 14 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे
लोकतंत्र और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में – यश घनघोरिया
सागर /5 दिसम्बर। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश घनघोरिया नें आज सागर में पत्रकारों सें चर्चा की।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण भूपेंद्र सिंह मुहासा,, शहर जिलाध्यक्ष महेश जाटव, युवा जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी,शहर अध्यक्ष सागर साहू, नें भी इस अवसर पर पर अपनी बात कहीं। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी नें किया।आभार युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव निखिल चौकसे नें व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष धन्यघोरिया नें कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी दिल्ली में लोकतंत्र और न्याय बचाओ रैली आयोजित करने जा रही है, जो देश के लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए एक निर्णायक प्रदर्शन होगा।
घनघोरिया नें कहा कि सत्ताधारी दल भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर हमला किया जा रहा है। देश का युवा इसे ‘वोट चोरी’ और जनादेश का अपमान मानता है। हम सड़क से संसद तक इस ‘वोट चोरी’ की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। दिल्ली की रैली भारत के संविधान और लोकतंत्र के लिए संघर्ष का शंखनाद है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रैली में युवा कांग्रेस का मुख्य मुद्दा देश में बढ़ रहे ‘वोट चोरी’ के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करना और संस्थागत भ्रष्टाचार (SIR) रहेगा, जिसने युवाओं के भविष्य को निगल लिया है।
लोकतंत्र पर संकट ‘वोट चोरी’ सबसे बड़ा खतरा :घनघोरिया
वर्तमान सत्ताधारी दल भाजपा देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने में लगा है। “हमारा लोकतंत्र खतरे में है! जिस तरह संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है, चुनाव प्रक्रियाओं पर सवाल उठ रहे हैं, वह स्पष्ट रूप से ‘वोट चोरी’ का प्रयास है जिसके माध्यम से जनादेश को पलटने की साजिश की जा रही है, जिसे देश का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा। 14 दिसंबर की रैली देश के लोकतंत्र को बचाने की जंग है, और हम हर कीमत पर इस ‘चोरी’ को सफल नहीं होने देंगे।”
देश और प्रदेश का युवा केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि एक निष्पक्ष और मजबूत लोकतंत्र भी चाहता है, जो आज खतरे में है। आज के समय में बेरोजगारी नहीं बल्कि संस्थागत भ्रष्टाचार युवाओं का असली दुश्मन है। यह सिर्फ बेरोजगारी नहीं है, बल्कि सरकारी मशीनरी में बैठा दीमक है, जिसने युवाओं की सारी तक उम्मीदें खा ली हैं। संस्थागत भ्रष्टाचार युवाओं के भविष्य का सबसे बड़ा हत्यारा है जिसने भर्ती बोर्डों और सरकारी मशीनरी को खोखला कर दिया है।
डबल इंजन सरकार की युवा विरोधी नीति: भर्ती परीक्षाओं में निरंतर गड़बड़ी (पेपर लीक)
मध्य प्रदेश की पहचान आज भी व्यापम/PEB (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) के घोटालों से जुड़ी हुई है। हर नई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक हो रहे हैं। यह युवाओं के साथ धोखा नहीं, बल्कि उनके भविष्य की हत्या है। भ्रष्टाचार की यह संस्थागत पकड़, सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रही है।
मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से लगातार अधिक बनी हुई है, जिससे लाखों युवा हताश हैं। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में 1 लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्ती निकालने की बजाय उन्हें आउटसोर्स कर रही है। प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में लाखों युवा पंजीकृत हैं, जबकि पिछले तीन वर्षों में सरकारी पदों पर स्थायी भर्ती केवल हजारों में सिमटी है। सरकार युवाओं को नौकरी देने की नीयत ही नहीं रखती है। यह खुले तौर पर सरकार की ‘नौकरी चोरी’ है।”डबल इंजन की सरकार युवाओं का भविष्य और लोकतंत्र दोनों कुचल रही है।
सागर समेत बुंदेलखंड का युवा रोजगार के अभाव में यहां से लगातार पलायन कर रहा है। युवा कांग्रेस मांग करती है कि सभी भर्ती घोटालों की निष्पक्ष और समयबद्ध न्यायिक जांच हो। इसके साथ ही सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि बीते वर्षों में उसने कितने युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी दी? 14 दिसंबर को दिल्ली में यह संदेश स्पष्ट होगा कि देश का युवा अब और अन्याय नहीं सहेगा।”
पुलिस संरक्षण में अपराधो का तांडव : सागर की कानून व्यवस्था ध्वस्त
संभागीय मुख्यालय सागर समेत संपूर्ण बुंदेलखंड आज अपराध का केंद्र बन चुका है, और इसकी सबसे बड़ी वजह स्थानीय पुलिस प्रशासन का निकम्मापन और अपराधियों से सांठगांठ है। सागर जिले में अवैध शराब, जुआ और सट्टा का कारोबार पुलिस के सीधे संरक्षण में बेखौफ चल रहा है। यह पुलिस की निष्क्रियता नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदारी का मामला है।
बढ़ती हत्याएं और भय का माहौल: घनघोरिया
अवैध कारोबार के कारण सागर में हत्याओं की दर भयावह रूप से बढ़ गई है, जिससे आम जनता भय के साए में जी रही है।हमारा अनुमान है कि पिछले छह माह में जघन्य हत्याओं व अन्य अपराधों की वारदातों में लगभग 40% की वृद्धि हुई है। पुलिस की सक्रिय भागीदारी के चलते अवैध शराब, जुआ और सट्टा का कारोबार करोड़ों रुपये को पार कर चुका है। यह पुलिस, अपराधियों की ‘संरक्षक’ बन गई है।”
जिन पुलिस अधिकारियों की नाक के नीचे अवैध कारोबार चल रहा है और कानून व्यवस्था ध्वस्त है, उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए। पुलिस को ‘सत्ता का सेवक’ नहीं, बल्कि ‘जनता का रक्षक’ बनना होगा।
युवाओं से आव्हान: चलो दिल्ली
सागर के युवाओं का भविष्य, मध्य प्रदेश का रोजगार और देश का लोकतंत्र—यह सब खतरे में है। 14 दिसंबर को दिल्ली में हम हुंकार भरेंगे और सरकार को स्पष्ट संदेश देंगे। आज की इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से सागर सहित पूरे प्रदेश के युवाओं से आह्वान है कि वे 14 दिसंबर को दिल्ली पहुंचकर इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनें। “यह आक्रोश अब संघर्ष में बदल चुका है। हम दिल्ली में हुंकार भरेंगे और सरकार को लोकतंत्र और युवा शक्ति का मतलब समझाएंगे।”
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण भूपेंद्र सिंह मुहासा,, शहर जिलाध्यक्ष महेश जाटव, युवा जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी,शहर अध्यक्ष सागर साहू, नें भी इस अवसर पर पर अपनी बात कहीं। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी नें किया।आभार युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव निखिल चौकसे नें व्यक्त किया।











